फ्रांस में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 30 हजार मामले

Follow न्यूज्ड On  

पेरिस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 32,095 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में कमी आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश में फरवरी के मध्य में पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक यहां 19,54,599 मामले और 44,246 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 208 घटकर 32,499 हो गई है और आईसीयू में मरीजों की संख्या में 32 की कमी आने के बाद अब संख्या 4,872 हो गई है।

पिछले महीने पूरे देश में लगाए गए लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू के बाद भी यहां मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी भी दी है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, आने वाले दिन निर्णायक हो सकते हैं। लिहाजा.. घर में, क्लास में, ऑफिस में 5 चीजों का सख्ती से पालन करें। हमेशा मास्क पहनें, अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं, कम से कम एक मीटर की दूरी रखें, जगहों को हवादार रखें, टॉसएंटीकोविड ऐप डाउनलोड करें।

इस समय पूरी दुनिया वैक्सीन के इंतजार में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार 12 नवंबर तक दुनिया भर में 212 कोविड-19 उम्मीदवार वैक्सीन विकसित किए जा रहे थे।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022