पेरिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में महज 24 घंटे में कोरोनावायरस के 46,290 नए मामले दर्ज हुए हैं, इसके साथ ही देश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14 लाख को पार कर गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को दर्ज हुए 35,641 मामलों की तुलना में रविवार को कहीं ज्यादा (46,290) मामले दर्ज हुए। हालांकि यह संख्या शुक्रवार के 52,010 मामलों से कम थी। इसके अलावा रविवार को इस बीमारी के कारण 231 लोगों की जान गई, जिसके बाद देश में मृत्यु संख्या बढ़कर 37,019 हो गई। वहीं 3,578 रोगी गहन देखभाल में हैं।
शुक्रवार से ही फ्रांस में आंशिक लॉकडाउन शुरू हुआ है और इसके चलते अब लोग केवल काम, स्वास्थ्य आपातकाल, आवश्यक पारिवारिक जरूरतों के लिए ही बाहर निकल सकते हैं। यहां बार, कैफे, जिम और रेस्तरां सहित गैर-आवश्यक दुकानें बंद कर दी गई हैं। स्कूल और सार्वजनिक संस्थान खुले रखे गए हैं। साथ ही आर्थिक गिरावट को रोकने के लिए निर्माण और औद्योगिक गतिविधियां को भी जारी रखने की अनुमति दी गई है।
फ्रांसीसी सरकार को उम्मीद है कि एक महीने के लॉकडाउन से रोजाना 5 हजार तक संक्रमण के मामले कम करने में मदद मिलेगी।
–आईएएनएस
एसडीजे-एसकेपी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…