फ्रांस में कोरोना के 25,085 नए मामले

Follow न्यूज्ड On  

पेरिस, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस में 24 घंटे की अवधि में कोरोनावायरस के 25,085 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 834,770 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को दर्ज आंकड़ा गुरुवार को रिकॉर्ड 30,621 मामले के मुकाबले कम रहा।

लेकिन यह अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ था जो पहली लहर के दौरान अनदेखा था।

एक दिन पहले 9,605 के मुकाबले 9,986 मरीज शुक्रवार को अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे।

122 और लोगों ने एक दिन में कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 33,303 हो गई।

शुक्रवार को हुई मौतों के आंकड़ें गुरुवार को 88 और बुधवार को 104 मौतों के मुकाबले अधिक रहे।

शुक्रवार से चार सप्ताह के लिए कर्फ्यू लागू हो गया, जिससे रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दो करोड़ लोग घरों में ही रहेंगे।

पेरिस और उसके उपनगरों सहित नौ बड़े शहरों में आने वाले लोगों को केवल काम पर या स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए रात में बाहर जाने की अनुमति होगी।

जो कोई भी कर्फ्यू का उल्लंघन करता है, उस पर 135 यूरो का जुमार्ना लगाया जाएगा और तीन बार ऐसा करने पर छह महीने की जेल और साथ ही 3,750 यूरो के जुर्माने का जोखिम होगा।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022