फर्नांडिस का निधन एक युग का अंत : अमित शाह

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। शाह ने ट्वीट कर कहा, ” जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। उनके राजनीतिक व्यक्तित्व ने दशकों की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाले थे।”

उन्होंने कहा कि फर्नांडिस ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव, विशेषकर रेलवे में किए।

शाह ने कहा, “फर्नांडिस जी की सबसे ज्यादा याद करने वाली बात 1975 में आपातकाल का उनका मुखर विरोध था। वे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक खड़े रहे थे।”

फर्नांडिस का लंबे समय तक बीमार रहने के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022