फुकुशिमा के रिसाइकिल्ड एलुमिनियम से बनेगा टोक्यो ओलम्पिक का टॉर्च

Follow न्यूज्ड On  

 टोक्यो , 1 जनवरी (आईएएनएस)| वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के टॉर्च का निर्माण जापान के फुकुशिमा शहर के रिसाइकल एलुमिनियम से किया जाएगा। फुकुशिमा शहर 2011 में आए भूकंप के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि टॉर्च के निर्माण में 10,000 से अधिक एलुमिनियम के टुकडों के इस्तेमाल होने की संभावना है। ओलम्पिक मशाल 20 मार्च, 2020 को यूनान से जापान पहुंचेगा।

यह योजना ‘पुनर्निर्माण ओलम्पिक्स’ को बनाए रखने के लिए एक प्रतीक का प्रयास है जो इन खेलों के प्रमुख थीमों में से एक हैं।

ओलम्पिक के आयोजनकर्ताओं से यह उम्मीद की जा रही है कि अब वे स्थानीय सरकारों की मदद करेंगे ताकि उन धातुओं को पुर्ननवीनीकरण किया जा सके जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टॉर्च के डिजाइन को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।

पुननिर्माण की लौ को सबसे पहले मियागी, इवाते और फुकुशिमा में प्रदर्शित किया जाएगा जोकि 2011 की आपदा में तीन सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल थे।

जापान में टॉच रिले की शुरुआत 26 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी और यह उद्घाटन समारोह के लिए टोक्यो पहुंचने से पहले 121 दिनों के अंदर सभी 47 प्रान्तों से गुजरेगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022