गांगुली निर्विरोध चुने गए सीएबी अध्यक्ष

Follow न्यूज्ड On  

 कोलकाता, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सौरभ गांगुली को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है।

 उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली जुलाई-2020 तक सीएबी के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।

प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी।

सीएबी द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, “मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।”

गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देबब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022