गायत्री मंत्र लेखन में बना विश्व रिकॉर्ड

Follow न्यूज्ड On  

हरिद्वार, 22 मई (आईएएनएस)| शांतिकुंज द्वारा चलाए जा रहे गायत्री मंत्र लेखन अभियान में गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा निवासी मंगलदास ईश्वरदास ईश्वरदास कडिया ने विश्व रिकार्ड बनाया है। मंगलदास ने 2013 से 2019 के बीच सात लाख बहत्तर हजार आठ मंत्रों का लेखन किया।
 

मंगलदास ने 322 गायत्री मंत्र लेखन किताबों का अनवरत लेखन किया है। विश्व रिकार्ड इंडिया की प्रमुख सदस्य भारवी पटेल ने इस आशय का प्रशस्त्रि पत्र व मेडल सोमवार को मोडासा में मंगलदास को सौंपा।

गायत्री मंत्र लेखन पर विश्व रिकार्ड बनने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि गायत्री महामंत्र को जगत की आत्मा माने गए साक्षात देवता सूर्य की उपासना के लिए सबसे सरल और फलदायी मंत्र माना गया है। यह महामंत्र निरोगी जीवन के साथ-साथ यश, प्रसिद्धि, धन व ऐश्वर्य देने वाली होती है। परन्तु गायत्री महामंत्र का लेखन साधक को जप से कई गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। यही कारण है कि गायत्री परिवार के असंख्य साधक इस अभियान में शामिल हो लेखन कार्य में जुटे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022