गेहूं की कटाई जोरों पर, पंजाब में पिछले साल से 117 फीसदी ज्यादा हुई खरीद

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोना के खिलाफ जंग के बीच देशभर में खेती-किसानी का काम निर्बाध चल रहा है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है जबकि बाकी राज्यों में तकरीबन कटाई पूरी होने वाली है।

कटाई के साथ-साथ गेहूं की सरकारी खरीद भी जोरों पर है। पंजाब में 15 अप्रैल को खरीद शुरू होने के बाद महज नौ दिनों में 27.97 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। जोकि पिछले साल की इस अवधि के आंकड़े तकरीबन 1.29 लाख टन से 117.50 फीसदी ज्यादा है।

पंजाब में गेहूं खरीद के ये आधिकारिक आंकड़े प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि महज नौ दिनों में 27.97 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद करके राज्य ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। देश के बाकी राज्यों में भी गेहूं की खरीद जारी है। ज्यादातर राज्यों ने 15 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी।

वहीं, कटाई पंजाब , हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जोरों पर है जबकि अन्य राज्यों में पूरी होने वाली है। यह जानकारी केंदरीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

राज्यों से मिली जानकारी के आधार पर केंदरीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि मध्यप्रदेश में 98-99 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है जबकि राजस्थान में 90-92 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 82-85 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। जबकि पंजाब में 45-50 फीसदी जबकि हरियाणा में 50-55 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022