गहलोत ने हिंसक प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की

Follow न्यूज्ड On  

जयपुर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

प्रदर्शन गुरुवार को डुंगरपुर में शुरू हुआ था और शुक्रवार को इसमें तेजी आई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को जला दिया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

गुरुवार को 2018 शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदनकर्ता डुंगरपुर जिले में हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारी 1167 सामान्य वर्ग की पोस्टों को अनुसूचित जनजाति के छात्रों से भरे जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने पुलिस वाहनों को जला दिया और पुलिसकर्मी पर पथराव किया।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “डुंगरपुर में प्रदर्शन और हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन करने के लिए संवैधानिक उपाय अपनाना चाहिए और प्रदर्शनकारियों को शांत रहना चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। मैं प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून व व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।”

अधिकारियों ने कहा कि भुवाली में एनएच-8 के पास स्थिति तनावपूर्ण है, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने होटल को नुकसान पहुंचाया है और पुलिस वाहनों को जला दिया है।

हालांकि अब प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022