गिरिराज का राहुल पर तंज, शिवभक्त नहीं होते रामद्रोही

Follow न्यूज्ड On  

बेगूसराय, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने यहां मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शिव मंदिरों में दर्शन करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो शिव का भक्त होगा, वह भगवान राम का द्रोही नहीं हो सकता। जो रामभक्त होगा, वही शिवभक्त होगा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगर सच में शिवभक्त हैं तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि इतनी तारीख से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।”

सत्ता में हालांकि गिरिराज सिंह हैं, राहुल गांधी नहीं। मंदिर निर्माण की घोषणा सरकार ही कर सकती है।

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राम मंदिर के फैसले पर देरी हो रही है, लेकिन आतंकियों और अन्य मामलों में त्वरित फैसला सुना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े राम मंदिर के मसले को अभी तक नहीं सुलझाया जा सका है, यह काफी दुखद है।

उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा भगवान कृष्ण जन्मस्थली के विवाद के लिए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोषी ठहराते हुए कहा कि आजादी के समय ही अगर यह समस्या सुलझा ली जाती तो यह स्थिति आज पैदा ही नहीं होती, लेकिन वोट की राजनीति के लिए इसे नहीं सुलझाया गया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना तय है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022