कश्मीर पर अफरीदी ने किया ट्वीट तो गंभीर बोले- चिंता मत करो बेटा, हम PoK को भी निपटा लेंगे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को करारा जवाब देते हुए उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की याद दिला दी। भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया है। अफरीदी ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिका से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार, कश्मीर को उसका हक मिलना चाहिए। उन्हें हमारी जैसी आजादी मिलनी चाहिए।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, “संयुक्त राष्ट्र क्यों बना था। वह क्यों सो रहा है। यह बेवजह आक्रामकता और मानवता के खिलाफ अपराध है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।”

गंभीर ने अफरीदी की बातों का जवाब देते हुए कहा, “अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं। अफरीदी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। यह बेवजह आक्रामकता है और मानवता के खिलाफ अपराध हैं।”

गंभीर ने साथ ही लिखा, “इन्होंने काफी कुछ कहा लेकिन यह बताना भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, हम इससे भी निपट लेंगे बेटा।”


जम्मू एवं कश्मीर के घटनाक्रम पर बराबर नजर : अमेरिका

लोकसभा में बोले अमित शाह- जम्मू एवं कश्मीर के लिए हम जान दे देंगे

This post was last modified on August 6, 2019 4:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022