गंदे लोग आप से निकल गए, एकजुट है पार्टी : केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

 चंडीगढ़, 20 जनवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई नेतृत्व में गुटबाजी का सामना कर रही है, यह जिक्र किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां रविवार को कहा कि ‘गंदे लोगों’ ने पार्टी छोड़ दी है।

  पार्टी अब एकजुट है। पंजाब के बरनाला कस्बे में एक रैली के दौरान केजरीवाल ने कहा, “आप को तोड़ने की कोशिशें होती रही हैं। मैं आप लोगों से कहता हूं कि आप हमेशा की तरह मजबूत है। सिर्फ गंदे लोगों ने पार्टी छोड़ी है। आप एकजुट और मजबूत है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लालची लोगों’ ने पार्टी छोड़ दी है और वे पार्टी का हिस्सा बने रहने के लिए उपयुक्त नहीं थे।

केजरीवाल ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की।

संगरूर से आप के सांसद भगवंत मान की तारीफ करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि मान व अन्य लोग पंजाब में आप का परचम लहरा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मान के नेतृत्व में आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी।

उन्होंने पंजाब में फरवरी, 2017 के विधानसभा चुनाव में लोगों से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्ववाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

केजरीवाल ने कहा, “मुझे बताइए, क्या किसानों के सभी कर्ज माफ हो गए? अमरिंदर सिंह की सरकार ने लोगों को निराश किया है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं में मूलभूत बदलाव लाया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022