Happy Gandhi Jayanti 2020: गांधी जी के ये विचार बदल कर रख देंगे आपकी जिंदगी

Follow न्यूज्ड On  

Gandhi Jayanti 2020: देश की आजादी के बारें में जिक्र होते ही शायद सबसे पहला नाम जेहन में गांधी जी का आता है। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती हर साल 2 अक्टूबर (2October) को मनाई जाती है। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले गांधी जी के विचार बेहद प्रभावशाली थे।

साल 1930 में उन्होंने दांडी मार्च किया था। इसके बाद 1942 में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। गांधी जयंती(Gandhi Jayanti) के दिन लोग नई दिल्ली के राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 2 अक्टूबर के दिन  स्कूलों में गांधी जी और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सिर्फ स्कूलों में ही नहीं, बल्कि ऑफिसों और सरकारी दफ्तरों में भी कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं।

देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आपके साथ साझा करेंगे गांधी जी के 10 ऐसे विचार जो आपका जीवन बदल सकते हैं।

Mahatma Gandhi quotes

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है,
ह जो सोचता है वही बन जाता है।

-महात्मा गांधी

खुद वो बदलाव बनिए
जो आप दुनिया में
देखना चाहते हैं।

-महात्मा गांधी

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है,
खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

-महात्मा गांधी

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए.
मानवता सागर के समान है;
यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं,
तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

-महात्मा गांधी

पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे,
फिर वो आप पर हँसेंगे,
फिर वो आप से लड़ेंगे,
और तब आप जीत जायेंगे।

-महात्मा गांधी

एक विनम्र तरीके से,
आप दुनिया को हिला सकते हैं।

-महात्मा गांधी

मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ
मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।

-महात्मा गांधी

शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है,
यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

-महात्मा गांधी

आँख के बदले में आँख
पूरे विश्व को अँधा बना देगी।

-महात्मा गांधी

This post was last modified on October 2, 2020 7:59 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022