गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं: योगी आदित्यनाथ

Follow न्यूज्ड On  

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि उन्हें गंगा को हर हाल में साफ और अविरल रखना है। उन्होंने कहा कि जो लोग वाकई गंगा को अपनी मां मानते हैं, उन्हें अपना फर्ज भी निभाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा के मौके पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां निर्मल गंगा को समर्पित रथ को हरी झंडी दिखाई और रथ रामराज, मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने कहा, “मां गंगा की निर्मलता के लिए खुद को तैयार करें। यह हमारी आस्था का विषय है। इसलिए गंगा को अपनी मां मानते हैं तो अपना फर्ज निभाएं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कानपुर गंगा के लिए सबसे संवेदनशील प्वाइंट था। कानपुर के आगे गंगा गंदे नाले में तब्दील हो गई थी। इसे देखकर हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को चोट पहुंचती थी। मैंने संकल्प लिया और कानपुर में भी गंगा को अविरल और निर्मल बना दिया।”

योगी ने कहा कि “अगर कानपुर में गंगा साफ हो सकती है तो देश की बाकी सभी नदियां भी अविरल और निर्मल हो सकती हैं। अगर दिल्ली सरकार चाह ले तो वहां यमुना भी अविरल और निर्मल बन जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “गंगा का मैदान दुनिया के सबसे उर्वर भूमि में शुमार है। यहां के किसान मेहनती हैं। इनके बूते गंगा के मैदान से ही पूरी दुनिया का पेट भरा जा सकता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “गंगा को अविरल और निर्मल बनाना होगा। ये कैसे होगा और सरकार इसके लिए क्या कर रही है, यही बताने के लिए व गंगा यात्रा का शुभारंभ करने मैं आपके बीच आया हूं। सरकार अपनी ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप भी जन-सहभागिता बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। शहर और गांव में गंदे नालों को गंगा में गिरने से रोकें। हम लोग लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे तो देश और दुनिया में गंगा नजीर बन जाएगी।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 40 फीसदी जनता गंगा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ डकैती डालने का काम किया है। पहली बार उत्तर प्रदेश में भव्य और दिव्य कुंभ 2019 का सफल आयोजन हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर बैराज पर गंगा आरती की।

This post was last modified on January 27, 2020 6:59 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022