Gangster Vikas Dubey Encounter: एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया खूंखार अपराधी विकास दुबे

Follow न्यूज्ड On  

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों बटोरने वाले खूंखार अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिल रही है। विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलट गई। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है।

यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, काफिले की एक गाड़ी पलट गई। उसी गाड़ी में विकास दुबे सवार था। इस हादसे के बाद विकास दुबे सुरक्षाकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं, जिसके बाद विकास दुबे मारा गया।

गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। विकास दुबे को भी अस्पताल लागा गया है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे वह गाड़ी कानपुर में एंट्री करते ही पलट गई। इस गाड़ी में एसटीएफ के जवान मौजूद थे। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने भी बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने आस-पास इकट्ठा हुए लोगों को वहां से हटा दिया। उसके थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। इससे पहले कानपुर में टोल प्लाजा पर जैसे ही यूपी एसटीएफ की गाड़ियों का काफिला विकास दुबे को लेकर पहुंचा था, अन्य गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया था।

विकास दुबे को गुरुवार सुबह ही उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।

This post was last modified on July 10, 2020 8:33 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022