गोरखपुर में 17 ग्राम प्रधान कम हो जाएंगे

Follow न्यूज्ड On  

गोरखपुर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस बार 17 ग्राम प्रधानों की संख्या कम हो जाएगी। नगर निगम का दायरा बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद जिले में ग्राम प्रधानों की संख्या घट जाएगी। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया, “नगर-निगम ने वार्ड गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी नगर निगम में 70 वार्ड हैं। करीब 20 और बढ़ाए जाने हैं। इन गांवों के लोग पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आगामी नगर निगम के चुनाव में ये लोग पार्षद और महापौर का चुनाव करेंगे।”

इन ग्राम पंचायतों में 31 गांव हैं। तकरीबन तीन साल बाद इन 31 गांवों के लोग शहरी बनकर पार्षदों का चुनाव करेंगे। वार्डो की संख्या बढ़ेगी, जिससे निगम में पार्षद बढ़ जाएंगे। गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी होने के बाद सीमा निर्धारण के लिए परिसीमन की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

वर्तमान में कार्यकारिणी का कार्यकाल अभी तीन साल का बचा है। ऐसे में जब चुनाव होगा तब इन गांवों के लोग नगर-निगम के दायरे में आ चुके होंगे। अगले साल की परिसीमन की कार्रवाई में कुछ नए वार्डो को शामिल किया जाएगा। नगर निगम 31 गांवों को 20 वार्डो में समाहित करेगा।

ज्ञात हो कि अगले साल 1,337 ग्राम पंचायतों में ही प्रधानी के चुनाव कराए जाएंगे। अभी यहां पर 1,354 ग्राम पंचायतें थीं। नगर निगम के वार्डो की संख्या बढ़कर अब 90 हो जाएगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022