गोवा चुनाव के लिए राकांपा को कांग्रेस से सम्मानजनक गठजोड़ की उम्मीद

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की ओर से साल 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार करने के दो सप्ताह बाद, राकांपा नेता नरेंद्र वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी तटीय राज्य में धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ सम्मानजनक सीट-साझाकरण व्यवस्था तलाश रही है।

वर्मा ने पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अगर कांग्रेस के साथ सम्मानजनक सीट बंटवारा होता है तो हम चुनाव लड़ना चाहेंगे। हम नहीं चाहते कि धर्मनिरपेक्ष वोट बंटें।

वर्मा गोवा में पार्टी मामलों के लिए नए नियुक्त पर्यवेक्षक हैं।

पटेल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

वर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति में समय बदल गया है और अब मुख्य राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच नहीं है।

राकांपा नेता ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में जो हुआ है, उसे देखें। अब वे दिन चले गए हैं, जब केवल कांग्रेस या भाजपा ही होती थी।

राकांपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी में समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने के लिए हमेशा मार्ग खुले हुए हैं। बता दें कि गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में राकांपा का एक ही विधायक है।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022