गोवा में पुलिस ने सांता का रूप धारण करके लोगों को कोरोना के लिए जागरूक किया

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस से पहले उत्तरी गोवा के पेरनेम गांव में इस साल सांता क्लॉज को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मिशन के साथ देखा जा सकता है।

सांता क्लॉज का रूप धारण किए पेरनेम पुलिस स्टेशन से जुड़े पुलिस कर्मियों ने कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने और सामाजिक दूरी के संदेश को फैलाने के लिए लोगों को मास्क बांटे।

पेरनेम पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर जीवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया, पेरनेम पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने स्थानीय जनता के बीच क्रिसमस से पहले कोविड-19 को लेकर डू और नॉट्स (क्या करना चाहिए, क्या नहीं) के बारे में एक जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस कर्मचारियों ने सांता क्लॉज के रूप में कपड़े पहने और जनता को चॉकलेट के साथ ही सूचनात्मक पर्चे बांटे। इसके अलावा उन्होंने जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे, उन्हें मास्क भी दिए।

दलवी ने कहा, इस कदम का उद्देश्य लोगों में वायरस के बारे में सामान्य जागरूकता फैलाना है।

पेरनेम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मोरजिम और अरामबोल नामक दो समुद्र तट आते हैं, जो विदेशी पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। गोवा में 30 प्रतिशत आबादी ईसाई है और क्रिसमस के मौसम में तटीय राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी देखी गई है।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022