ग्रेटर नोएडा हादसे पर मुख्यमंत्री और अखिलेश ने जताया दु:ख

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दु:ख जताया है।

योगी ने ट्वीट कर कहा “आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दु:ख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।”

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए लिखा, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हृदयघाती घटना। ईश्वर मृतकों की आत्माओं को शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति दे। पूर्ण संवेदना एवं सरकार से उचित मुआवजे की अपील। घायलों को मिले हर सम्भव मदद।”

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 12 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022