गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में मनाएंगे गांधी जयंती

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह गांधी संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि “रक्षामंत्री दोपहर 2:50 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम चार बजे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राजनाथ सिंह जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कर पैदल हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर पहुंचेंगे। इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा के बाद वापस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पहुंचेंगे और यहां से रात लगभग 8:30 बजे दिल्ली वापस चले जाएंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022