लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से और मोहनलालगंज से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार के कई मंत्री इस दौरान मौजूद रहेंगे।
प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ और कौशल किशोर हजरतगंज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत भी होगा। दोनों नेता हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन करने भी जाएंगे।
गौरतलब है कि लखनऊ सीट भाजपा के पास करीब दो दशकों से है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे। हालांकि, अभी कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…