गठबंधन में ‘सांकेतिक’ नहीं ‘अनुपातिक’ भागीदारी होनी चाहिए : नीतीश कुमार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 31 मई (आईएएनएस)| जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार में सांकेतिक भागीदारी का प्रस्ताव नामंजूर करने के बाद यहां शुक्रवार को कहा कि गठबंधन में सांकेतिक नहीं, अनुपातिक भागीदारी होनी चाहिए।

दिल्ली से पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी में सबकी राय है कि केंद्र सरकार में सांकेतिक भागीदारी नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी गठबंधन की पहले भी और आज भी सरकार चल रही है। पहले ही सभी कुछ यहां तक कि मंत्रालय भी तय हो जाते हैं।

नीतीश ने कहा, “भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। अमित शाह के बुलाने पर मैं उनसे मिलने दिल्ली गया था। शाह ने कहा कि हम राजग के घटक दलों को एक-एक मंत्री पद दे रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि मंत्रिमंडल में सांकेतिक प्रतिनिधित्व की जरूरत नहीं है। बाद में जद (यू) के सभी सांसदों ने इस पर सहमति जताई।”

उन्होंने आगे कहा, “जद (यू) के लोकसभा में 16 सांसद और राज्यसभा में छह सांसद हैं। पार्टी नेताओं का भी कहना है कि हमें सिम्बॉलिक रिप्रेजेंटेशन (सांकेतिक भागीदारी) की जरूरत नहीं। गठबंधन में होने के नाते जद (यू) भाजपा के साथ खड़ी है।”

नीतीश ने मंत्रिमंडल बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए कहा, “पार्टियों को अनुपात के हिसाब से मंत्रिमंडल में भागीदारी मिलनी चाहिए। सिम्बॉलिक रिप्रेजेंटेशन की जरूरत नहीं है।”

उन्होंने हालांकि, भाजपा से किसी भी नाराजगी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “बिहार में हम साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा।

भविष्य में शामिल होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी अब जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जो होता है, वह शुरू में ही होता है। बाद में होने की जरूरत नहीं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जद (यू) के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह के पहले जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की घोषणा करते हुए कहा था कि मोदीनीत मंत्रालय में शामिल होने के लिए भाजपा की पेशकश ‘प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व’ है, जो जद (यू) को स्वीकार नहीं है।

This post was last modified on June 1, 2019 1:00 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022