गतिरोध दूर करने के बाद शिवसेना, भाजपा गठबंधन के लिए तैयार

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)| महीने भर चली उठापटक के बाद आखिरकार शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपने गतिरोध को दूर करने में कामयाब रही, जो कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही संभावना है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी दोनों दल गठबंधन की तर्ज पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। शिवसेना के एक शीर्ष पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “अंतिम रूप दिया जा चुका है। भाजपा-शिवसेना के लिए लोकसभा में क्रमश 25-23 और विधानसभा में 50-50 का यह हमारा सीट बंटवारा प्रस्तावित फॉर्मूला है। हम शाम तक इस विवरण की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री पद की शिवसेना की मांग जैसे जटिल मुद्दे का समाधान अभी नहीं हुआ है हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा ने कई विकल्प आगे किए हैं। यह 288 सदस्यीय विधानसभा में कौन कितनी सीटें हासिल करता है, इस पर निर्भर करेगा।

दोनों पार्टियां सोमवार शाम को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकती हैं, जिसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस दोनों के मौजूद होने की उम्मीद है। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उनमें शामिल हो सकते हैं।

दोनों पक्षों के जनता के बीच हफ्तों तक हठी रहने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है हालांकि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच गुप्त रूप से बातचीत चल रही थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022