Google Doodle: महान अदाकारा मधुबाला को जन्मदिन पर गूगल ने किया याद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 14 फरवरी | गूगल ने महान अदाकारा मधुबाला की 86वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को डूडल उनके नाम समर्पित किया। खास बात है कि आज के ही दिन दुनिया भर में वेलेंटाइन्स डे मनाया जाता है और इस मौके पर डूडल में फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के प्रतिष्ठित किरदार अनारकली की तस्वीर नजर आ रही है जिसे मधुबाला ने निभाया था।

बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो कही जाने वाली मधुबाला की परवरिश मुंबई (उस समय बॉम्बे) की झुग्गी बस्तियों में हुई थी। उन्होंने नौ साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार काम करते हुए अपने परिवार की आर्थिक सहायता करनी शुरू कर दी थी।

1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेहम देहलवी था।

इस डूडल को बेंगलुरू के कलाकार मुहम्मद साजिद ने बनाया है जिसमें मधुबाला की उनके प्रसिद्ध गीत ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की एक नृत्य मुद्रा वाली एनिमेटेड तस्वीर नजर आ रही है।

मधुबाला ने अपनी पहली फिल्म बेबी मुमताज के रूप में की थी। इसके बाद 1947 में उन्होंने ‘नील कमल’ में मुख्य भूमिका निभाई।

मधुबाला ने अपने माता-पिता और चार बहनों के लिए कड़ी मेहनत की। वह साल 1949 में नौ फिल्मों में नजर आईं जिसमें अशोक कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘महल’ भी शामिल थी और इसी फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

लंबी बीमारी के बाद 23 फरवरी 1969 को मात्र 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया।

मधुबाला ने अपने करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

This post was last modified on February 14, 2019 12:12 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022