गुजरात में निगम चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुरू

Follow न्यूज्ड On  

गांधीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई ने सोमवार को अपने नारे, गान के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए लोगो लॉन्च किया। गुजरात में फरवरी में नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और तहसील पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है।

सिविक चुनाव के लिए कांग्रेस के नारे और लोगो जारी होने के महीना से अधिक समय के बाद भाजपा की गुजरात इकाई ने अपना नारा, गान और लोगो लॉन्च किया।

भाजपा द्वारा शुरू किया गया नारा- गुजरात चे मक्कम, भाजप साथे अधिखम का अर्थ है एक दृढ़ निश्चय वाला गुजरात, जो भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

भगवा पार्टी ने इस नारे की विशेषता वाला एक गीत या गान भी जारी किया। इसके अलावा, इस पार्टी ने राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए 40 लघु फिल्में, 20 विज्ञापन फिल्में, 19 जीआईएफ और 22 अलग-अलग होर्डिग्स लॉन्च किए।

इनका उपयोग छह नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और तहसील पंचायतों के चुनाव अभियानों में रणनीतिक रूप से किया जाएगा।

गुजरात भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटिल ने मीडिया को बताया, कांग्रेस ने कई मुद्दों पर भाजपा के फैसले का विरोध किया है, जैसे कि दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नर्मदा योजना, राम मंदिर और अन्य। हम इन नारों, गानों और होर्डिग्स के माध्यम से आगामी चुनाव अभियानों में जनता के सामने इन सभी फैसलों को दिखाएंगे।

पाटिल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की केंद्रीय आलाकमान से कोई स्टार प्रचारक नहीं आएगा।

–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022