गुजरात उपचुनाव : 8 सीटों मतदान पर जारी

Follow न्यूज्ड On  

गांधीनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। महामारी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा की गई तैयारियों के बीच मंगलवार को गुजरात उपचुनाव में 8 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है।

उपचुनाव में अब्दसा, धारी, डांग, गडहडा, कपराडा, कर्जन, लिमडी और मोरबी विधानसभा सीटों पर मतदान हो ्नरहा है। इन सभी 8 सीटों पर कुल 18,75,032 मतदाता हैं। मतदाताओं में 9,69,834 पुरुष और 9,05,170 महिला मतदाता हैं।

इन निर्वाचन क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों द्वारा इस्तीफे दिए जाने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

यह पहली बार है कि जब कोविड -19 महामारी के बीच चुनाव हो रहे हैं, लिहाजा प्रशासन ने परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अपनाए जाने वाले दिशानिर्देशों को लेकर खुद को पर्याप्त तौर पर तैयार किया है।

मतदान के लिए कुल 1,807 मतदान केंद्र और 3,024 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ में केवल एक हजार मतदाताओं को ही मतदान करने की अनुमति होगी। इसके लिए मतदाताओं के लिए लगने वाली कतारों और कर्मचारियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के मुताबिक चिन्ह बनाए गए हैं।

इन बूथों पर 8 हजार से ज्यादा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट दिए गए हैं। इसके अलावा, चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 41 हजार से अधिक रबर के दस्ताने दिए गए हैं। किसी भी मतदाता को बिना दस्ताने पहने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को छूने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिहाजा उनके लिए 21 लाख से ज्यादा पॉलीएथिलिन वाले दस्ताने उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा बूथों पर 82 हजार से अधिक सर्जिकल मास्क, 41 हजार फेस शील्ड, 34 हजार थर्मल गन उपलब्ध कराए गए हैं। चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारियों के लिए 41 हजार से अधिक एन 95 मास्क भी खरीदे गए हैं। इन चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने सभी तरह के एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर रोक लगाई हुई है।

–आईएएनएस

एसडीजे/वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022