गुजरात उपचुनाव : मोरबी को छोड़कर बाकी 7 सीटों पर भाजपा आगे (लीड-3)

Follow न्यूज्ड On  

गांधीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भाजपा गुजरात विधानसभा उपचुनाव में 12 से लेकर 32 राउंड की मतगणना के बाद 7 सीटों पर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 9,200 से लेकर 25,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं, लेकिन मोरबी में पीछे है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों ने तस्वीर को स्पष्ट कर दिया कि भाजपा गुजरात उपचुनावों में लगभग सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। दोपहर 2 बजे तक, भाजपा को कुल 8 सीटों में से 7 पर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों पर कम से कम 10,000 वोटों की बढ़त थी।

अब्दसा में, भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा 24 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के शांतिलाल संघानी से 28,594 वोटों से आगे चल रहे थे।

डांग में, भाजपा के विजय पटेल 20 राउंड की मतगणना के बाद अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सूर्यकांत रावत से 20 राउंड में 33,712 वोटों से आगे चल रहे थे।

धारी में, भाजपा के जेवी काकड़िया ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सूरजभाई कोटडिया से 17 राउंड की मतगणना बाद 9,241 वोटों से आगे चल रहे थे।

गढ़डा सीट पर, भाजपा के आत्माराम परमार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मोहन भाई सोलंकी से 13 राउंड की मतगणना के बाद 14,378 मतों से आगे चल रहे थे।

कपराडा में, 12 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के जीतू चौधरी अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी बाबू पटेल से 20,871 वोटों से आगे चल रहे थे।

करजन निर्वाचन क्षेत्र में, 24 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अक्षय पटेल अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी किरिटसिंह जडेजा से 11,613 वोटों से आगे चल रहे थे।

लिमडी में, भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री किरीटसिंह राणा कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी चेतन भाई खाचर से 32 राउंड की मतगणना के बाद 25,008 वोटों से आगे चल रहे थे।

मोरबी में, पूर्व कांग्रेसी और भाजपा उम्मीदवार बृजेश मेरजा अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी जयंती भाई पटेल से 28 राउंड की मतगणना के बाद 1,785 मतों से पीछे चल रहे थे।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022