गुरुग्राम का एनजीओ बिहार बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में कर रहा मदद

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। गुरुग्राम का एनजीओ एम3एम फाउंडेशन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में मदद कर रहा है।

एक अन्य गैर सरकारी संगठन ‘राइज ऑलवेज वेलफेयर सोसाइटी’ के सहयोग से एनजीओ ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कम से कम 30 परिवारों के लिए एक गैस स्टोव देने के साथ-साथ घरों के पुनर्निर्माण की सुविधा दी है। इसके तहत पूर्वी चंपारण जिले के भजा टोला, पूर्वी सरेया, पश्चिम सरेया, मटियारवा, बंकट और मझरिया में 15 घर बन चुके हैं।

एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी पायल कानोडिया ने कहा, “पूर्वी चंपारण जिले का ग्रामीण समुदाय बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक जिम्मेदार संगठन के रूप में हम इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं। वित्तीय और मनोवैज्ञानिक तरीके से उनका समर्थन करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

बता दें कि पूर्वी चंपारण के दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण जिले प्रमुख नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ के प्रभाव में हैं। बाढ़ ने 16 जिलों के 81.59 लाख लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा 7.5 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों को बेजा नुकसान पहुंचाया है।

राइज ऑलवेज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा, “बिहार में बाढ़ ने विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनकी मदद करें।”

इन घरों का निर्माण बांस और सीमेंट की चादरों से किया गया है।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022