गुरुग्राम के होटल में एकसाथ हैं मप्र के सभी भाजपा विधायक

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश के अपने सभी विधायकों को हरियाणा के मानेसर स्थित द ग्रैंड आईटीसी होटल में ठहराया है। दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पांच सितारा होटल में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे हैं। वहीं आम लोगों एवं निजी वाहनों का प्रवेश यहां पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। होटल परिसर में केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता ही मध्य प्रदेश से आए हुए अपने इन विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के तीन कांग्रेस विधायक भी इसी आईटीसी होटल में मौजूद हैं। कांग्रेस के ये वही तीन विधायक हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी मिसिंग बता रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को यहां आईटीसी ग्रैंड होटल में पहुंचकर भाजपा विधायकों से मुलाकात की। कैलाश विजयवर्गीय के साथ हरियाणा भाजपा के प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल जैन भी आईटीसी ग्रैंड के मानेसर स्थित इस होटल में पहुंचे हैं।

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों की सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारी होटल में मौजूद हैं। आईटीसी होटल के नजदीक से गुजरने वाले ग्राम पंचायत के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। यह मार्ग बंद किए जाने से यहां स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

मध्यप्रदेश में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद इन सभी भाजपा विधायकों को यहां मानेसर स्थित होटल में ठहराया गया है। कांग्रेस के कई नेता जहां भाजपा विधायकों से संपर्क होने की बात कह रहे हैं, वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “हमारे सभी विधायक एक साथ मौजूद हैं। भाजपा का विधायक दल पूरी तरह से एकजुट है और सदन में बहुमत परीक्षण के दौरान कांग्रेस के दावे पूरी तरह से झूठे साबित होंगे।”

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को झटका देते हुए कांग्रेस के 22 विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद देर रात भाजपा के 106 विधायक भोपाल से विशेष विमान के जरिए दिल्ली आए। दिल्ली एयरपोर्ट से विधायकों को ग्रुरुग्राम के इस एक होटल में ठहराया गया है। भाजपा विधायकों के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली आए हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022