गुटेरेस ने म्यांमार के लिए जांच प्रमुख नियुक्त किया

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच तंत्र के प्रमुख के रूप में अमेरिका के निकोलस कौमजियान को नियुक्त किया है। उनके प्रेस कार्यालय ने यह जानकारी दी।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कौमजियान म्यांमार तंत्र के पहले प्रमुख होंगे, जिसे मानवाधिकार परिषद ने 27 सितंबर, 2018 को गठित किया था और 22 दिसंबर, 2018 को महासभा द्वारा स्वीकृत किया गया था।

कौमजियान को अभियोजक के रूप में 35 वर्षों का अनुभव है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव शामिल है।

नवंबर 2013 से, वह कोर्ट्स ऑफ कंबोडिया में एक्सट्राऑर्डिनरी चैम्बर्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय सह-अभियोजक के रूप में सेवा कर रहे हैं।

कौमजियान ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना से ज्यूरिस डॉक्टरेट की डिग्री और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (लॉस एंजेलिस) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री ली है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022