गुटेरेस ने संचार में रेडियो की भूमिका को रेखांकित किया

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 14 फरवरी (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रेडियो के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि यह डिजिटल संचार की दुनिया में किसी भी अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म की तुलना में अधिक लोगों तक पहुंचता है।

गुटेरेस ने बुधवार को विश्व रेडियो दिवस के मौके पर एक वीडियो संदेश में कहा, “यह जानकारी प्रदान करता है और महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाता है। यह एक ऐसा व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव मंच है जहां लोग अपने विचारों, चिंताओं और शिकायतों को साझा कर सकते हैं। रेडियो एक समुदाय बना सकता है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के लिए, विशेष रूप से उसके शांति अभियानों में रेडियो युद्ध से प्रभावित लोगों को सूचित करने, उनके पुनर्मिलन और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

उन्होंने कहा, “इस विश्व रेडियो दिवस पर आइए हम संवाद, सहिष्णुता और शांति को बढ़ावा देने के लिए रेडियो की शक्ति को पहचानें।”

विश्व रेडियो दिवस 2019 का विषय संवाद, सहिष्णुता और शांति है।

विश्व रेडियो दिवस के लिए 13 फरवरी की तारीख इसलिए चुनी गई है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना इसी दिन वर्ष 1946 में हुई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022