घाटी में कमल खिलने पर बोली बीजेपी- जनता ने अलगाववादियों के मुंह पर मारा तमाचा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में जीत को भाजपा ने उत्साहवर्धक करार दिया है। डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव की हुई मतगणना में 74 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। भाजपा ने कहा है कि जनता ने लोकतंत्र में आस्था दिखाकर अलगाववादियों के मुंह पर तमाचा मारा है। घाटी में कमल खिलने को भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, जम्मू-कश्मीर में डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा को कुल 4 लाख 87 हजार 364 वोट मिले हैं, जबकि नेशनल कांफ्रेंस को 2 लाख 82 हजार 514, पीडीपी को 57 हजार 789 और कांग्रेस को एक लाख 39 हजार 382 वोट मिले हैं। उन्होंने कहा, इस प्रकार जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा को इतने वोट मिले हैं जो एनसी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो भाजपा के वोट इनसे ज्यादा हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, जिला विकास परिषद चुनाव में 49 निर्दलीय जीते हैं। जिसमें कई भाजपा समर्थित हैं। उन्होंने कहा, जो बार-बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है, तो पहली बात ये जान लें कि वो एलायंस भाजपा से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है। लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है। लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है। भाजपा की जम्मू और कश्मीर में जीत बहुत ही उत्साहवर्धक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों के मुंह पर बड़ा तमाचा लगाया है। कुलगाम, शोपियां, पुलवामा आदि स्थानों पर अच्छी संख्या में जनता ने मतदान में सक्रियता दिखाई। इन स्थानों पर अलगाववादियोंका प्रभाव माना जाता रहा है। पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी, वहां पर 7.4 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जबकि 2018 के पंचायती चुनाव में यहां सिर्फ 1.1 प्रतिशत वोट पड़े थे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जो कश्मीर के लिए सोचा, उस सोच की जीत है।

–आईएएनएस

एनएनएम-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022