Google Doodle : चांद पर पहले इंसानी कदम को 50 साल पूरे, गूगल डूडल ने ऐसे दी बधाई!

Follow न्यूज्ड On  

गूगल का आज का विशेष डूडल नील आर्मस्ट्रॉन्ग  के 50 साल पहले नासा अपोलो 11 मिशन के तहत पहली बार चांद पर कदम रखने की कहानी बयां करने वाला है। गूगल डूडल ने इस मिशन के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी है। इस डूडल में वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि कैसे अपोलो 11 को सफल बनाने में चार लाख लोगों की टीम का हाथ था। अपोलो 11 का मकसद था, इसमें बैठे तीनों एस्ट्रोनॉट्स (नील आर्मस्ट्रॉन्ग, एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन और माइकल कॉलिन्स) को सुरक्षित चांद पर ले जाकर पृथ्वी पर वापस लाना। माइकल कॉलिन्स बतौर पायलट अपोलो 11 में मौजूद रहे। वहीं, नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा।

गौरतलब है कि नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन दोनों की चांद पर लैंडिंग को 50 साल 20 जुलाई 2019 को होंगे। बता दें,  अपोलो 11 को 1969 में कैनेडी स्पेस सेंटर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से सुबह 08:32 पर लॉन्च किया गया था। अपोलो 11 में माइकल कॉलिन्स ने मॉड्यूल पायलट की जिम्मेदारी संभाली थी, जिससे नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन चांद पर भ्रमण के लिए निकले। जिस लूनर मॉड्यूल से ये दोनों एस्ट्रोनॉट्स अपोलो 11 से निकल चांद तक पहुंचे उसे ‘द ईगल’  नाम दिया गया था।

गौरतलब है कि चांद पर दोनों एस्ट्रोनॉट्स ने 21 घंटे 31 मिनट तक समय बिताया। एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने नील आर्मस्ट्रॉन्ग के 19 मिनट बाद चांद पर कदम रखा। दोनों ने स्पेस क्राफ्ट पर 2 घंटे 15 मिनट बिताए। लेकिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने इस मिशन के दौरान कई चुनौतियों का भी सामना किया। उनके लिए चांद तक पहुंचने का ये सफर आसान नहीं था। सबसे पहले दोनों एस्ट्रोनॉट्स का पृथ्वी से रेडियो कॉन्टेक्ट टूटा। इसके बाद ऑनबोर्ड कम्प्यूटर में कई एरर कोड्स आने लगे। इतना ही नहीं, ‘द ईगल’  में ईंधन की कमी भी सामने आई। लेकिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन एल्ड्रिन दोनों ने मिलकर सफलतापूर्वक इन परेशानियों का सामना कर 20 जुलाई, 1969 को चांद पर लैंडिग की। अपोलो 11 के इस मिशन के साथ ही नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। नील आर्मस्ट्रॉन्ग के कुछ मिनट बाद एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा। वहीं, माइकल कॉलिन्स ने ऑरबिट पायलट अपनी जिम्मेदारी संभाली।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022