Bihar Exit Poll 2020 Results: बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में वोट डाले जा चुके हैं। आज तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के तहत राज्य की 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं।
विभिन्न सर्वे एजेंसियां और न्यूज चैनल बीजेपी (BJP), आरजेडी (RJD) जेडीयू (JDU), एलजेपी (LJP) और बाकी के दलों को मिलने वाली अनुमानित सीटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
एग्जिट पोल में‘टीवी9 भारतवर्ष’ ने एनडीए को 110-120 सीटें और टाइम्स नाउ-सी वोटर ने 116 सीटें दी हैं। वहीं महागठबंधन को ‘टीवी9 भारतवर्ष’ ने 115-125 सीटें और टाइम्स नाउ ने 120 सीटें दी हैं। इस चुनाव में अन्य के खाते में कम से कम 7 और अधिक से अधिक 18 सीटें जाती दिख रही हैं।
Channel/Agency | जेडीयू+ | आरजेडी+ | लोजपा | अन्य |
---|---|---|---|---|
जन की बात | 91-117 | 118-138 | 5-8 | 3-6 |
एबीपी-सी वोटर | 104-128 | 108-131 | 1-3 | 4-8 |
न्यूज 18- टुडेज चाणक्या | 55 | 180 | 00-00 | 08 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 00-00 | 00-00 | 00-00 | 00-00 |
R भारत जन की बात’ के एग्जिट पोल में एनडीए महागठबंधन से पिछड़ता दिख रहा है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जाने का अनुमान है। एनडीए को 91 से 117 सीटें मिल रही हैं। एलजेपी को 5-8 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें, एग्जिट पोल वोटर्स से बातचीत के आधार पर एक अनुमानित आंकड़ा है. नतीजे इससे बिल्कुल अलग हो सकते हैं।
इस विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) से बीजेपी (BJP) ने 110, जेडीयू (JDU) ने 115, हम (HAM) ने 7 और वीआईपी (VIP) ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी (RJD) 144, कांग्रेस (Congress) 70 और लेफ्ट पार्टियों ने 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे है।
तेजस्वी बने लोगों की पहली पसंद
इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार बिहार में सीएम पद के लिए तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। जहां तेजस्वी बतौर सीएम 44 जनता की पहली पसंद है। इसके बाद पूर्व सीएम नीतीश और लोजपा प्रमुख चिराग का नंबर आता है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि बीजेपी को 53, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी।
This post was last modified on November 7, 2020 8:30 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…