गोमिया विधानसभा सीट Result Live: AJSU के लम्बोदर महतो JMM उम्मीदवार बबीता देवी से 11 हजार वोट से आगे

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। गोमिया विधानसभा सीट (Gumia Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के योगेंद्र प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के माधव लाल सिंह को भारी मतों से शिकस्त दी थी।

Live Updates:

04:15 PM: झामुमो की बबीता देवी AJSU के लंबोदर महतो से पिछड़ी, झामुमो- 60817, AJSU- 71799


09:51 AM: AJSU के लम्बोदर महतो और JMM की बबीता देवी में कांटे की टक्कर


गोमिया विधानसभा सीट (Gumia Assembly Constituency) का इतिहास

गोमिया विधानसभा सीट 1977 में आस्तित्व में आई। इस चुनाव में छट्टू राम महतो ने नई गोमिया विधानसभा सीट का पहला विधायक बनने का गौरव हासिल कर जनता पार्टी का परचम लहराया। छट्टू राम महतो ने 1980, 1995 और 2005 में भाजपा का परचम लहराया।

2005 चुनाव में भाजपा के छट्टू राम महतो ने जीत हासिल की और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां के लोगों ने कांग्रेस के माधव लाल सिंह को विधायक चुना। 2014 के चुनाव में लोगों ने झामुमो नेता योगेंद्र प्रसाद को चुनाव जिताकर विधायक बनाया।

गोमिया विधानसभा सीट का समीकरण

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,54,191 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,34,539 और महिला मतदाता 1,19,651 हैं। पिछले चुनाव में 69.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

गोमिया से भाजपा ने नये चेहरे पर दांव लगाया है। भाजपा ने गोमिया विधानसभा सीट के लिए लक्ष्मण नायक को उम्मीदवार बनाया है।

Gumia Assembly Seat Voting Date:

गोमिया विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019

Gumia Assembly Seat Counting Result Date:

गोमिया विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Gumia Constituency Seat Winner 2014 :

गोमिया विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के योगेंद्र प्रसाद

List of Polling Stations in Gumia Assembly

गोमिया विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

योगेंद्र प्रसाद, झामुमो- 97,799

माधव लाल सिंह, भाजपा– 60,285

हार का अंतर – 37,514

Gumia Assembly Seat Candidates List:  गोमिया विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • कांग्रेस –  स्वेता सिंह
  • BJP – लक्ष्मण कुमार नायक
  • JVM – गौतम तिवारी
  • JMM – बबीता देवी
  • AJSU – लम्बोदर महतो
  • निर्दलीय – निखिल कुमार सोरेन
  • निर्दलीय –  माधव लाल सिंह
  • खुदी राम महतो- निर्दलीय
  • मनोज कुमार महतो – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

This post was last modified on December 23, 2019 4:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022