हाथों की छूटी नहीं मेंहदी और जुट गई कोरोना की जंग में

Follow न्यूज्ड On  

कटनी, 21 मई (आईएएनएस)। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए हर कोई अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभा रहा है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तो एक एएनएम (नर्स) प्रतीक्षा त्रिपाठी हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में जुट गई।

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड मुख्यालय की रहने वाली है एएनएम प्रतीक्षा और उसकी ड्यूटी इन दिनों उमरियापान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है। प्रतीक्षा की कोरोना संक्रमण काल के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से सात मई को शादी हुई। वह शादी के महज चार दिन बाद 11 मई को ही ड्यूटी पर लौट आई। उसके हाथों पर अभी मेहंदी का रंग सुर्ख है,आम तौर पर शादी के बाद एक पखवाड़े तक दंपति धार्मिक अनुष्ठान और अन्य कायरें में व्यस्त रहते है, मगर प्रतीक्षा ने इस लड़ाई के सैनानी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी के निर्वाहन को ज्यादा अहमियत दी है।

प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि शादी के चार दिन बाद पांचवे दिन ही अपनी ड्यूटी पर लौट आई, ससुराल पक्ष से कोई भी मेडिकल क्षेत्र से नहीं हैं, उसके बावजूद सभी ने उन्हें उमरियापान अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरुप उसने अपनी ड्यूटी पर आना तय किया।

वह कहती है कि कोरोना महामारी में भविष्य की स्थिति अभी तय नहीं, फिर भी नियमित रूप से कोरोना संकट में लोगों की मदद करना उसका धर्म है। उसकी जो जिम्मेदारी है उसका वह निर्वाहन कर रही है।

प्रतीक्षा उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले लोगों के घर घर जाकर कोरोना का फॉलोअप कर क्वारेंटीन और होम क्वारेंटीन लोंगो को जानकारी भी जुटा रही हैं। प्रतीक्षा के हाथों की मेहंदी देखकर लोग उससे सवाल भी करते हैं कि मगर उसका एक ही जवाब होता है कि इस समय उनकी ड्यूटी ज्यादा जरुरी है, इसलिए वह शादी के कुछ दिन बाद ही अपनी ड्यूटी पर लौट आई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022