हाथरस कांड : पीड़ित परिवार के घर पहुंचे राहुल व प्रियंका, बंद कमरे में चली बातचीत

Follow न्यूज्ड On  

हाथरस, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर राजनीति गरमाई हुई है। योगी सरकार ने इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवालों पर गाज गिराई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया और कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस आपके साथ है।

जिला प्रशासन ने सुबह आए डीजीपी और अपर मुख्य सचिव की तरह चटाई पर बैठकर वार्ता करने का इंतजाम किया था। लेकिन, राहुल गांधी मृतका के पिता और भाइयों को कमरे में ले गए और कमरे को बंद कर लिया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को बाहर कर दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा दोबारा हाथरस जाने की कोशिश करने के लिए दिल्ली से निकले थे। राहुल और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने डीएनडी पर रोक लिया गया। उसके बाद सिर्फ पांच लोगों को राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल को हाथरस जाने की इजाजत दी गई।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद मृत युवती के परिवार के लोगों से मुलाकात की। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने न्याय का पूरा भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि हमने परिवार के साथ वार्ता में उनकी हर शिकायत का संज्ञान लिया है। हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

–आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022