हाथरस में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

हाथरस (उप्र), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाथरस जिले के सासनी से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। चार साल की एक बच्ची अपने किसी रिश्तेदार के दुष्कर्म का शिकार हुई है। पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

सर्कल ऑफिसर रुचि गुप्ता ने कहा कि यह घटना मंगलवार की है। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।

अभी एक महीना पहले ही हाथरस में 19 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लड़की को पहले अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली ले जाया गया। कथित तौर पर पिटाई से लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया।

इस घटना को लेकर लोगों का इतना गुस्सा फूटा कि जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांगे उठनी लगी, जिससे इलाहाबाद हाइकोर्ट ने मामले को अपने संज्ञान में लिया। पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में रात में कर दिए जाने के चलते अदालत ने पुलिस और प्रशासन को जमकर फटकार लगाई है।

अदालत ने कहा कि यह कृत्य लड़की के मानवाधिकारों का हनन है। साथ ही यह भी कहा कि पीड़िता को कम से कम इतना तो हक था कि उसका अंतिम संस्कार उसके धर्मानुसार रीति-रिवाजों से हो, जिसे अनिवार्य रूप से उसके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए था, पुलिस द्वारा नहीं।

राज्य सरकार ने घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की है।

–आईएएनएस

एएसएन/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022