Hathua Vidhan Sabha Seat: हथुआ विधानसभा के चुनावी घमासान में किसकी होगी जीत, जेडीयू या फिर आरजेडी ?

Follow न्यूज्ड On  

Hathua Vidhan Sabha Seat: परिसीमन के बाद वर्ष 2010 में हथुआ विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह मीरगंज विधान सभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। यह क्षेत्र आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का गृह विधानसभा क्षेत्र भी है। लेकिन परिसीमन के बाद से हुए लगातार दो चुनावों में यहां जदयू ने अपना कब्जा जमाया था।

अबकी बार एनडीए के धड़े से ये सीट जेडीयू (JDU) के खाते में गई है और उसने यहां से अपने मौजूदा विधायक रामसेवक सिंह पर एक बार फिर से दांव खेला है। वहीं, आरजेडी (RJD) के टिकट पर राजेश कुमार कुशवाहा यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

हथुआ विधानसभा सीट का इतिहास

बिहार की हथुआ विधानसभा सीट से वर्तमान समय में JDU के रामसेवक सिंह विधायक हैं। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह क्षेत्र मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। साल 2010 और 2015 दोनों ही चुनावों में यहां से JDU के उम्मीदवार राम सेवक सिंह की जीत हुई।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटरों की स्थिति अच्छी खासी है। इसके साथ ही राजपूत मतदाता भी यहां अहम भूमिका में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 58% वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 2.92 लाख

पुरुष वोटरः 1.47 लाख (50.4%)

महिला वोटरः 1.44 लाख(49.4%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 7 (0.002%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में जेडीयू के रामवेसक सिंह को 57917 वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर महाचंद्र प्रसाद सिंह को 34933 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेश कुमार सिंह को इस सीट पर 32959 वोट हासिल हुए थे।

Hathua Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – रामसेवक सिंह

आरजेडी – राजेश कुमार कुशवाह

लोजपा – रामदर्शन प्रसाद

Hathua Vidhan Sabha winner :  हथुआ के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ramsewak Singh JD(U) 57917 Mahachandra Pd. Singh HAM(S) 34933
2010 Ram Sewak Singh JD(U) 50708 Rajesh Kumar Singh RJD 27861

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022