हेलीपैड से राष्ट्रीय टीम की उड़ान भरना चाहती हैं छत्तीसगढ़ की आदिवासी लड़कियां

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की नौ लड़िकयां महीनों से हेलीपैड पर हॉकी का अभ्यास कर अपने आप को आने वाली सब-जूनियर और जूनियर नेशनल हॉकी टीम के लिए होने वाली ट्रायल्स के लिए तैयार कर रही है।

अगर सब कुछ ठीक रहता है तो 14 से 17 साल की यह लड़कियां, जिनमें से कई बस्तर में से आती हैं, सब-जूनियर और जूनियर हॉकी टीम के लिए खेल सकती हैं। और फिर क्या पता वहां से सफर इन्हें सीनियर टीम के लिए ले जाए।

पहले इन लड़कियों को यह तक नहीं पता था कि हॉकी पकड़ते कैसे हैं, लेकिन अब यह फ्री हिट्स, ड्रैग फ्लिक, ड्रीब्लिंग में महारत हासिल कर चुकी हैं और इसमें इन लोगों की मदद की है इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जो नक्सलवाद को रोकने के लिए वहां हैं।।

भारत के नेशनल ट्रायल कैम्प-2020 के लिए चुनी गई लड़कियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।

यह ट्रायल कैम्प मई-जून में होना था लेकिन कोविड के कारण स्थगित हो गया और अब आने वाले समय में यह कभी भी हो सकता है।

आईटीबीपी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कोंडागोन जिले से आनी वाली यह लड़कियां हॉकी पकड़ना तक नहीं जानती थीं और वह अपनी हॉकी प्रतिभा से भी अनजान थीं।

आईटीबीपी की हेड कॉन्सटेबल सूर्या स्मित को अपनी छात्रों- धानेस्वर करम (17), तनिशा नाग (16), संजना सोडी (16), सुलोचना (16), सेवांती पायम (16), सावित्रि नेताम (16), सुमानी कश्यप (15), सुक्री मानदवी (15) और सुकमती मानदवी(14) पर गर्व है।

स्मित ने आईएएनएस से कहा कि एक बार जब आईटीबीपी ने इन्हें हॉकी किट और यूनिफॉर्म दी उसके बाद यह लोग खेल में बेहद जल्द निपुण हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘मैं सीमेंट से बने आधे हेलीपैड पर 55 आदिवासी लड़कियों को ट्रेनिंग दे रही हूं। मैदान की एक साइड मिट्टी से ढंकी है जबकि आधी पर सीमेंट है।”

स्मित ने बताया, “अगस्त-2016 में मैंने इन लड़कियों को ट्रेनिंग देना शुरू की और वह 2018 में अंडर-17 राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में दूसरी रनर अप रहीं। 2019 में नेहरू कप चैम्पियनशिप में भी यह लड़कियां दूसरी रनर अप रहीं।”

लॉकडाउन से पहले यह लड़कियां सुबह छह से आठ बजे और शाम को 4:30 से 6 बजे तक ट्रेनिंग करती थीं। स्मित ने बता कि अब यह ऑनलाइन ट्रेनिंग कर रही हैं क्योंकि आदिवासी हॉस्टल, जहां यह लोग रहती हैं वो बंद है।

स्मित ने कहा, “उनके अंदर स्वाभाविक तौर पर काफी क्षमता और तेजी है। अगर उनकी प्रतिभा को निखारा जाए तो यह कमाल कर सकती हैं।”

लड़कियों ने हालांकि कम सुविधाओं का जिक्र किया है और खेल मंत्री किरण रिजिजू से गुहार लगाई है कि वह उन्हें अच्छे मैदान की सुविधा मुहैया कराएं।

सुमानी कश्यप ने कहा, “हम राष्ट्रीय हॉकी टीम में जगह बनाने के अपने सपने को जीना चाहते हैं। हम राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों से प्रेरित हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने रिजिजू सर से अपील की है कि वो हमें अच्छा मैदान मुहैया कराएं क्योंकि हैलीपेड पर अभ्यास करना काफी जोखिम भरा है।”

–आईएएनएस

एकेयू/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022