हिमाचल बांध का निर्माण कार्य इस साल शुरू होगा : जयराम ठाकुर

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 13 फरवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि राज्य में जल संग्रहण बांध का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक शुरू होगा। यह बांध राष्ट्रीय राजधानी और पांच अन्य राज्यों को जल मुहैया कराएगा। रेणुकाजी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की लागत करीब सात हजार करोड़ रुपये होगी।

विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना से प्रभावित लोगों की देखभाल करेगा।

यह बांध उत्तराखंड से सटे सिरमौर जिले के ऊपरी यमुना बेसिन में गिरि नदी पर बनाया जाएगा।

यह हिमाचल प्रदेश के लिए 40 मेगावॉट बिजली भी पैदा करेगा और राज्य के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पानी व सिंचाई जरूरतों को पूरा करेगा।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि बांध के निर्माण से राज्य में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे।

फिलहाल, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और राज्य सरकार ने निचली अदालत द्वारा भूमि मुआवजा बढ़ाने के आदेश को राज्य उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। मामला अभी लंबित है।

रेणुका बांध जन संघर्ष समिति के बैनर तले इकठ्ठा हुए परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने आईएएनएस को बताया कि सरकार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया।

वे 37 गांवों के 700 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने का दावा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय जल आयोग ने 2015 में अनुमान के मुताबिक परियोजना की लागत 4,596.76 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी थी।

उन्होंने कहा, “अब जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा कायाकल्प मंत्रालय के निर्देश पर एक और अनुमान लगाया जा रहा है और इस पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह अनुमान केंद्रीय जल आयोग के पास अवलोकन के लिए गया हुआ है।”

लागत अनुमान समाप्त होने के बाद परियोजना को मंजूरी के लिए तकनीकी सलाहकार समिति के पास भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, “अंत में परियोजना प्रस्ताव को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद ही केंद्र सरकार परियोजना के लिए फंड आवंटित करेगी।”

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बांध के निर्माण से गिरि नदी का प्रवाह लगभग 110 प्रतिशत बढ़ जाएगा, जो कि लाभार्थी राज्यों की पेयजल जरूरतों को पूरा करेगा।

केंद्र परियोजना की सिंचाई व पीने के पानी के अंशों की 90 प्रतिशत लागत प्रदान करेगा और बाकी 10 प्रतिशत छह राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा।

रेणुका बांध का पानी यमुना नदी में छोड़ा जाएगा, जहां से वह हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज तक जाएगा और अंत में दिल्ली पहुंचेगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022