हिमाचल हिमस्खलन : 5 जवान अभी भी लापता, खोज अभियान जारी

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 21 फरवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के साथ लगी तिब्बत सीमा के पास खराब मौसम के बावजूद गुरुवार को बचावकर्मियों ने खोज अभियान फिर से शुरू कर दिया है जहां हिमस्खलन के कारण एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे।

खोज अभियान का आज दूसरा दिन है। अधिकारियों ने सैनिकों के 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका जताई है।

एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह रुक-रुक कर हुई बर्फबारी के बावजूद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।”

हिमस्खलन बुधवार को उस समय हुआ जब तिब्बत सीमा से सटे नामिया डोगरी के पास का ग्लेशियर खिसक गया जिसमें नियमित गश्त पर निकले जम्मू और कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए।

इस आपदा में भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के पांच जवान भी घायल हो गए।

सरकार की ओर से बताया गया कि जिस समय हिमस्खलन हुआ तब सेना और आईटीबीपी की दो अलग-अलग पार्टियां नामिया डोगरी में गश्त कर रही थीं।

इस घटना में मरने वाले सैनिक की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022