हिमाचल हिमस्खलन : 5 लापता जवानों के लिए खोज अभियान फिर से शुरू

Follow न्यूज्ड On  

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से पिछले सप्ताह लापता हुए पांच जवानों की तलाश के लिए सोमवार को खोज अभियान फिर से शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राहत अभियान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए ड्रिल मशीन जैसे इंजीनियरिंग उपाय अपनाए जा रहे हैं।”

रविवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण खोज अभियान बंद कर दिया गया था और तब तक कोई सुराग नहीं मिला था।

तलाशी अभियान का सोमवार को छठा दिन है। अधिकारियों का कहना है कि बर्फ में फंसे लोगों के जीवित होने की संभावना कम है।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी से 350 किलोमीटर दूर जहां हिमस्खलन हुआ, वहां बहुत सारी बर्फ जमा हो गई है। उन्होंने कहा कि बर्फ कठोर चट्टानों में तब्दील हो गई है जहां खुदाई करना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्र के कई पर्वतारोही भी इस अभियान में शामिल हैं।

हिमस्खलन 20 फरवरी को उस समय हुआ जब तिब्बत सीमा से सटे नामिया डोगरी के पास का ग्लेशियर खिसक गया जिसमें नियमित गश्त पर निकले जम्मू और कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए।

इस घटना के बाद एक सैनिक का शव बरामद हो गया था।

राज्य सरकार ने कहा कि जिस समय हिमस्खलन हुआ तब सेना और भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के दो अलग-अलग दल नामिया डोगरी में गश्त कर रही थे।

इस आपदा में आईटीबीपी के पांच जवान घायल भी हो गए।

सेना के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “बर्फीले तूफान, तेज रफ्तार की हवाएं, ताजा बर्फबारी और खराब ²श्यता के कारण बचाव कार्यों में बाधा आ रही हैं।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 26-27 फरवरी को और उसके बाद एक-दो मार्च को इस क्षेत्र में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

This post was last modified on February 25, 2019 3:21 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022