हिमाचल हिमस्खलन : 5 सैनिक अभी भी लापता, खराब मौसम के कारण खोज अभियान रुका

Follow न्यूज्ड On  

शिमला। हिमाचल प्रदेश के साथ लगी तिब्बत सीमा के पास खराब मौसम के कारण बचावकर्मी खोज अभियान को शुक्रवार को फिर से शुरू करने में असमर्थ हैं जहां इस सप्ताह हुए हिमस्खलन के कारण एक सैनिक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे। खोज अभियान का आज तीसरा दिन है। प्रशासन ने संदेह जताया है कि बर्फ में दबे पांच सैनिकों के बचने की संभावना बहुत कम है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रात भर हुई बर्फबारी के कारण आज सुबह अभियान शुरू नहीं हो सका। उम्मीद है कि मौसम साफ होने के बाद अभियान शुरू किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि अभियान गुरुवार को भी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण अधिकांश समय बंद ही रहा था। इस अभियान में सेना के जवान और राहत कर्मी शामिल हैं।

हिमस्खलन बुधवार को उस समय हुआ जब तिब्बत सीमा से सटे नामिया डोगरी के पास का ग्लेशियर खिसक गया जिसमें नियमित गश्त पर निकले जम्मू और कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए।

इस आपदा में भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के पांच जवान भी घायल हो गए।

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जिस समय हिमस्खलन हुआ तब सेना और आईटीबीपी की दो अलग-अलग पार्टियां नामगिया डोगरी में गश्त कर रही थीं।

इस घटना में मरने वाले सैनिक की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी राजेश कुमार (41) के रूप में हुई है।

This post was last modified on February 22, 2019 2:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022