हिमाचल के पर्यटन स्थलों में बारिश, बर्फबारी की संभावना

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 11 मार्च (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में ठंड कुछ और दिनों के लिए बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अधिकरियों ने बुधवार को कहा कि यहां के पहाड़ी इलाकों में बारिश और मध्यम दर्जे की बर्फबारी की संभावना है, लिहाजा यहां एक-दो दिन ठंड पड़ सकती है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जो कि पहाड़ों के बीच स्थित हैं, यहां 12 और 13 मार्च के बीच बर्फ बारी हो सकती है।

हिमाचल के मनाली और शिमला सहित कुछ हिस्सों में तेज ठंड जारी रहेगी। शिमला में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुफरी, मशोब्रा और नरकंडा के अलावा शिमला में सात मार्च को बर्फबारी हुई थी।

लाहौल और स्पीति जिले में केलांग शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंडा स्थान रहा।

कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य रहा, डलहौजी में 2.8 डिग्री, कुफरी में 1.3 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला कस्बे में 8.8 डिग्री तापमान रहा, जहां 12 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका का एक दिवसीय मैच होना है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ- कैस्पियन सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान और उसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में घूमते हुए 14 मार्च तक फिर से सक्रिय हो जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022