हिमाचल में और अधिक बर्फबारी की संभावना

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 28 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश जो पिछले सप्ताह की बर्फबारी से अभी भी उबर रहा है, इस सप्ताह और अधिक बर्फबारी का सामना करना पड़ सकता है। मनाली स्थित बर्फ एवं हिमस्खलन प्रतिष्ठान (एसएसई) ने लोगों को बर्फ से लदी ऐसी पहाड़ियों पर न जाने की सलाह दी है, जहां हिमस्खलन की अधिक संभावना है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों के लिए परामर्श जारी किए गए हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है जिससे राज्य में एक फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।”

शिमला और आसपास के पर्यटक गंतव्यों कुफरी और नारकंडा में पिछले 24 घंटों में और अधिक बर्फबारी हुई है जिससे यह इलाके और अधिक मनोरम हो गए हैं।

राजधानी में हल्की बर्फबारी के साथ तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुफरी और मशोबरा में मध्यम बर्फबारी हुई।

मनाली में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। वहीं, धर्मशाला में 1.8 डिग्री, कुफरी में शून्य से 5.8 डिग्री नीचे और डलहौजी में शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज हुआ।

कांगड़ा घाटी में धौलाधार पर्वतमाला बर्फ की चादर से ढक गई है।

लाहौल-स्पीति के कल्पा और केलांग में रात का तापमान क्रमश: शून्य से 7.6 डिग्री और 17 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पालमपुर, सोलन, नहान, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी कस्बों में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022