हिमाचल में धूप खिली, तापमान हिमांक बिंदू से नीचे

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 14 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में सोमवार को धूप खिली है और लगातार तीन दिनों तक बर्फबारी और बारिश के बाद कई स्थानों में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार तक राज्य में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

लाहौल-स्पीति जिले का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यहां हल्की बर्फबारी भी हुई।

यहां से लगभग 250 किलोमीटर दूर कल्पा का तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला कां 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मनाली का न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और दो सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा कि बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला की ओर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। रविवार शाम तक उन्हें बहाल कर दिया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022