हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी के आसार नहीं

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 3 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड है और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु के नीचे बना हुआ है। हालांकि, मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और इस सप्ताहांत में बर्फबारी होने की कोई संभावना नहीं है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग चिंतित हैं, क्योंकि अधिकांश लोकप्रिय पर्यटन स्थल बर्फबारी से अछूते हैं, जो पर्यटकों के बीच नए साल के जोश और बर्फबारी का लुत्फ उठाने की भावना को कम कर सकते हैं।

राज्य की राजधानी शिमला में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थल जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा, कसौली, चैल, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी में पांच जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है और धूप खिली रह सकती है। इसके बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “6 से 8 जनवरी के बीच राज्य में बर्फबारी या बारिश की संभावना है।”

इससे पहले, मौसम ब्यूरो ने अपने पूर्वानुमान में 3-4 जनवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी होने की बात कही थी।

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग शून्य से 13 डिग्री नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा जगह रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में 2.4 डिग्री और डलहौजी में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला और इसके आस-पास के स्थलों, मनाली और डलहौजी में 12 दिसंबर, 2019 को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022