हिमाचल में पारा हिमांक बिंदु के करीब, बर्फबारी के आसार

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 1 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर बुधवार को नए साल (2020) के पहले दिन आंशिक रूप से धूप खिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। हालांकि, कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के करीब है, जिस वजह से दो जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। यहां मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दो जनवरी से कई स्थानों पर हल्की से लेकर सामान्य बर्फबारी होने की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ दिन के तापमान में भारी गिरावट के साथ सक्रिय होगा।

शिमला, कुफरी, नरकंडा, मनाली, कल्पा और डलहौजी में बर्फबारी की संभावना अधिक है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ चार जनवरी को काफी कम हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

यदि कोई पहाड़ियों में बर्फबारी का आनंद लेने से चूक जाता है तो मौसम विभाग का कहना है कि छह से आठ जनवरी तक राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है।

बुधवार को शिमला का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पर्यटन स्थल मनाली में यह शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लाहौल और स्पीति के मुख्यालय केलांग में रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे, किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से 4.1 डिग्री नीचे और धर्मशाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022