हिमाचल में पारा हिमांक बिंदु से नीचे

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश का बड़ा हिस्सा सोमवार को भीषण शीतलहर की की चपेट में है। न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम ब्यूरो ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी शिमला में बादल छाए रहने से रात के तापमान में वृद्धि देखी गई और 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि एक दिन पहले 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

यहां के मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा, मनाली और डलहौजी में नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है।

अधिकारी ने कहा, “राज्य में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बर्फबारी या बारिश की संभावना है।”

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान हिमांक बिंदु से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में यह दो डिग्री और डलहौजी में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शिमला और इसके आस-पास के पर्यटन स्थलों मनाली और डलहौजी में 12 दिसंबर को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी और उसके बाद से बर्फबारी नहीं हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022